पेट की चर्बी जलाने के लिए क्या पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:28

किसी भी ज्यूस या कार्बोनेटेड पेय में चीनी होती है जो आपकी कैलोरी की खपत को बढ़ाती है। इसलिए किसी और पेय की जगह पानी वज़न करने के लिए सबसे अच्छा पेय है। सुबह एक या दो ग्लास गर्म पानी पीने से वजन और पेट की चर्बी कम करने में और आपके सिस्टम को साफ करने में आपको काफी मदद मिल सकती है।

सुबह खाली पेट इन 5 ड्रिंक को पीने से पिघल जाएगी पेट की चर्बी, जल्द दिखने लगेगा असर :-

पेट की चर्बी घटाने वाले पांच ड्रिंक - Five drinks to reduce belly fat :-

1. पेट की चर्बी कम करता है जीरा पानी
जीरा पानी एक बेहतरीन लो-कैलोरी ड्रिंक्स है, जो पाचन को बढ़ावा देता है और पेट की चर्बी कम करने में मददगार है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह भूख को दबाने और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने में अद्भुत काम करता है. ये ड्रिंक तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह इसे गैस पर उबालें और गुनगुना होने पर सेवन करें. 

2. पेट की चर्बी कम करता है सौंफ का पानी
सौंफ शरीर को डिटॉक्स करने वाले गुण पाए जाते हैं. खास बात ये है कि डिटॉक्सीफाइंग वजन घटाने के लिए कारगर है. इतना ही नहीं सौंफ के बीज मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं. लिहाजा वजन घटाने में मदद मिलती है. ये ड्रिंक तैयार करने के लिए एक चम्मच सौंफ के बीज को पानी में मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें. अगली सुबह गैस पर उसे उबालें और गुनगुना होने पर खाली पेट सेवन करें. 

3. पेट की चर्बी घटाता है अजवायन का पानी
आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि अजवाइन के बीज मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. अजवायन पाचन को बढ़ाता है और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करता है. ये ड्रिंक बनाने के लिए दो चम्मच भुने हुए अजवायन के बीज को एक गिलास पानी में रात भर भिगोएं. सुबह उठकर इसे गैस पर उबालें और गुनगुना होने पर शहद मिलाकर सेवन करें. 

4. पेट की चर्बी घटाता है नींबू पानी
सुबह उठकर आप एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीएं, ये आपके शरीर के लिए चमत्कार कर सकता है. क्योंकि यह ड्रिंक एंटीऑक्सिडेंट और पेक्टिन फाइबर से भरा होता है, जो पेट की चर्बी को पिघलाने में मदद करता है. ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास पानी लें, उसमें थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और अतिरिक्त किलो वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं.

5. पेट की चर्बी कम करने में मददगार है ग्रीन टी
पेट की चर्बी और वजन घटाने में ग्रीन टी भी आपकी मदद कर सकती है. ये ड्रिंक एंटीऑक्सिडेंट (कैटेचिन) से भरा है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है. अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए पेय में चीनी न मिलाएं. हालांकि आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info